महाकुंभ की माला वाली मोनालिसा अब बनी इंटरनेट सेशन! गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से किया सबको किया हैरान
मुंबई। महाकुंभ में माला बेचते हुए मोनालिसा अब इंटरनेट सेशन बन गईं। अब मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है। साथ ही अब मोनालिसा की फिल्मों में भी एंट्री हो चुकी है और जल्द ही उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग प्रयागराज में ही शुरू होने वाली है। महाकुंभ में माला बेचने से एक्ट्रेस बनने तक के सफर में मोनालिसा के ट्रांसफॉर्मेशन ने भी हर किसी को हैरान किया है।
दरअसल, अपनी बड़ी-बड़ी कजरारी आंखों से लोगों के दिलों का करार लूटने वाली मोनालिसा का लुक अब काफी बदल चुका है और वो खूबसूरती में बी टाउन की हसीनाओं को फेल कर रही हैं। मोनालिसा इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस हर किसी में बला की हसीन लगती हैं।
आज मोनालिसा के ड्रेसिंग सेंस और लुक को देखकर कहना मुश्किल है कि ये वही लड़की है जो कभी महाकुंभ मेले में माला बेचा करती थी। इस व्हाइट ड्रेस में मोनालिसा का लुक कातिलाना लग रहा है और वे किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।
मोनालिसा की खूबसूरती में निखार को आ ही रहा है ऊपर से उनकी बड़ी -बड़ी आंखें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। उनकी इस तस्वीर से नजरें हटाना मुश्किल है। मोनालिसा का हर अंदाज फैंस को खूब भाता है और वे भी एक से बढ़कर एक पोज में तस्वीरें क्लिक कराती रहती हैं।
फिलहाल फैंस अब मोनालिसा को बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मोनालिसा सनोज मिश्रा निर्देशित फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' मे लीड रोल में नजर आएंगीं। इस फिल्म की शूटिंग के चार शेड्यूल पूरे हो चुके हैं।