बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन ही जमकर हुआ हंगामा, सदन से बाहर निकल गए नीतीश कुमार
विपक्ष के नेताओं ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर नारेबाजी की है;
पटना। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन ही सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामा किया। सदन के अंदर ओवैसी पार्टी के इकलौते विधायक अख्तरूल ईमान ने वोटर समीक्षा को लेकर आवाज उठाई। सदन में हंगामा होता देख बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन से बाहर चले गए।
वोटर समीक्षा का मुद्दा अहम्
बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के दौरान बिहार में बढ़ते हुए अपराध के मामले, चुनाव आयोग का वोटर समीक्षा के मुद्दे अहम् रहे। विपक्ष के नेता हाथ में तख्ती लिए सदन के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए। विपक्ष के नेताओं ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर नारेबाजी की है।
नीतीश की सरकार 12 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी
मानसून सत्र के दौरान नीतीश की सरकार इस 12 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। ये सत्र 5 दिनों तक चलेगा। बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियां के बीच विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू हो चुका है।
काले कपड़े पहनकर आए विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर किया हंगामा
बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सदन के अंदर से बाहर तक महागठबंधन के विधायकों-विधानपार्षदों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा पोर्टिको में कांग्रेस-राजद समेत विपक्षी दल के सभी नेताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। विधायकों ने काले कपड़े पहन कर विरोध जताया। विपक्षी नेताओं ने कहा नहीं चलेगा अब गुंडाराज, वोटबंदी नहीं चलेगी, नीतीश कुमार अब कुर्सी छोड़ो, गरीबों का मताधिकार छीनने वाले मोदी-नीतीश सरकार हाय हाय जैसे नारे लगाए।