शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर सबसे पहले भाजपा के इस नेता का आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा अदालत ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी किया है।
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के. कविता और विजय नायर समेत सभी 23 आरोपियों को भ्रष्टाचार के मामले में डिस्चार्ज (बरी) कर दिया है। जिसके बाद बीजेपी का बड़ा बयान सामने आया है। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुधांशु त्रिवेदी का कहना
शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को बरी किए जाने पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "अदालत ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी किया है। यह एक तकनीकी मुद्दा है। सीबीआई इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पार्टी फैसले का विस्तार से अध्ययन करने के बाद एक सुनियोजित जवाब देगी। हमें यह सोचना चाहिए कि अगर आरोप निराधार थे, तो फिर आरोप कैसे लगाए गए?"