जालंधर में तीन नाबालिग लड़कियां घर से लापता, 12 और 13 साल की दो सगी बहनें शामिल, परिजन जता रहे इस बात की आशंका!

Update: 2026-02-24 08:05 GMT

जालंधर। जालंधर से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुंदर नगर इलाके में एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां घर से लापता हो गई हैं। इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बच्चियों की तलाश के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है। हालांकि परिजन लड़की के लापता होने के पीछे कई तरह की आशंका जता रहे हैं।

बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला

दरअसल, लापता लड़कियों में 12 और 13 साल की दो सगी बहनें शामिल हैं, जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं जबकि तीसरी 16 वर्षीय उनकी सहेली बताई जा रही है। परिजनों को उस समय घटना की जानकारी मिली, जब वे काम से लौटे और घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। आसपास काफी तलाश के बावजूद बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला।

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जा रही है जांच

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस और एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तीनों लड़कियां दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती हुई नजर आईं।

Tags:    

Similar News