मेष
आज आपका प्रेम को लेकर उत्साह बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अचानक कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, जो आगे चलकर रिश्ते का रूप ले सकती है।
वृषभ
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन खर्चों को लेकर जीवनसाथी से हल्की अनबन हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल है और आपसी समझ मजबूत होगी। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते या यादों में खो सकते हैं, लेकिन वर्तमान पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर रहेगा।
मिथुन
पार्टनर के साथ बातचीत में सहजता बनी रहेगी। कोई दिलचस्प नया रिश्ता शुरू हो सकता है। पार्टनर से साफ और ईमानदार बातचीत बेहद जरूरी है, वरना छोटी बात भी गलतफहमी का कारण बन सकती है।
कर्क
रिश्तों में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें, वरना छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। परिवार की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। सिंगल लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे मन खुश रहेगा।
सिंह
आपका केयरिंग स्वभाव पार्टनर को आकर्षित करेगा। आपसी मतभेद सुलझने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति के साथ डेट या मुलाकात संभव है, लेकिन अहंकार को रिश्ते के बीच न आने दें।
कन्या
लव लाइफ में एक नई शुरुआत हो सकती है। बाहर घूमने का प्लान आपके रिश्ते में रोमांच भरेगा। सिंगल लोग किसी दोस्त को नए नजरिए से देखने लगेंगे और दोस्ती के प्यार में बदलने के संकेत मिल सकते हैं।
तुला
प्रेम जीवन संतुलित रहेगा। जीवनसाथी के साथ सकारात्मक संबंध बनेंगे और अचानक हुई बातचीत रिश्ते को निखारेगी। रोमांटिक बातचीत, मैसेज या कॉल आपके रिश्ते में मिठास घोल सकते हैं।
वृश्चिक
आज आप अपने मन की बातें पार्टनर के साथ खुलकर साझा करेंगे, जिससे आपसी भरोसा बढ़ेगा। सिंगल लोग किसी रहस्यमयी या आकर्षक व्यक्ति की ओर खिंचाव महसूस कर सकते हैं। आज रिश्ते में पैशन तो रहेगा, लेकिन शक और पजेसिवनेस से बचना जरूरी होगा।
धनु
प्रेम में अधिक मस्ती भले ही न हो, लेकिन आप पार्टनर का साथ निभाने के लिए सक्रिय रहेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के लिए दिन अच्छा है और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। आप दिल की बात खुलकर कह सकते हैं, जिससे रिश्ते में स्पष्टता आएगी।
मकर
रिश्तों में स्थिरता आएगी। पार्टनर के प्रति सम्मान और प्रेम में वृद्धि होने के योग हैं। हालांकि पार्टनर को आपकी मौजूदगी और समय की जरूरत महसूस हो सकती है, इसलिए उन्हें नजरअंदाज न करें। सिंगल लोगों को रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
कुंभ
पुरानी यादें ताजा होंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने और एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। प्यार में एक्साइटमेंट और ताजगी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ कोई नया प्लान बन सकता है, जो रिश्ते को और रोमांचक बना देगा।
मीन
विलासिता और उपहारों पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। दिल की सुनने का दिन है और रिश्ते को लेकर बड़े फैसले मन में आ सकते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता अगले स्तर पर ले जाने की सोच बन सकती है।