कल पूरी दुनिया मनाएगी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस! दो थीम्स के साथ मनाया जाएगा वुमेंस डे, जानें
नई दिल्ली। कल पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगा। बता दें कि इस बार 'Give To Gain' (पाने के लिए देना) और UN की "Rights. Justice. Action. For ALL Women and Girls" थीम के साथ मनाया जाएगा। 'Give To Gain' का अर्थ है महिलाओं के सशक्तिकरण में निवेश कर साझा समृद्धि पाना, जबकि UN की थीम महिलाओं के अधिकारों को हकीकत बनाने के लिए जमीनी कार्रवाई पर केंद्रित है।
क्या है इस बार की महिला दिवस थीम?
'Give to Gain' थीम
इस साल की थीम 'पाने के लिए देना' 'Give to Gain' है, इंटरनेशनल वुमन डे वेबसाइट (internationalwomensday.com) पर इसकी घोषित की गई है। इसका मतलब है कि जब हम दूसरों की मदद करते हैं, तो हमें भी फायदा होता है। यह थीम लोगों को प्रोत्साहित करती है कि वे अपने योगदान से लिंग समानता को बढ़ावा दें। उदाहरण के लिए, महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में निवेश करके समाज मजबूत बन सकता है।
UN थीम
"Rights. Justice. Action. For ALL Women and Girls" (सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, न्याय, कार्रवाई): यह थीम सिर्फ अधिकारों की बात न कर, उन्हें वास्तविक रूप से लागू करने (Action) पर जोर देती है। यह भेदभाव को खत्म करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानूनी अधिकारों को जमीनी स्तर पर उतारने का आह्वान है, ताकि न्याय मिले।
क्या है महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य
यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और समाज में उनके समान अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।