'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज! 'हमजा' बन रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर
यह ट्रेलर लगभग 4 मिनट लंबा है, जो दर्शकों को फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन और गहरी कहानी की झलक देता है।
मुंबई। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। ऐसे में दमदार ट्रेलर के बाद फैंस सोशल मीडिया पर इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। बता दें कि ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने 'हमजा' अवतार में जबरदस्त एक्शन और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।
कैसा है ट्रेलर?
रणवीर सिंह इस सीक्वल में एक R&AW एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान के लयारी में 'हमजा अली मजारी' नाम के गैंगस्टर बनकर अंडरकवर मिशन पर जाता है। ट्रेलर में हमजा के अतीत से भी पर्दा उठ गया है। वहीं बड़े साहब के किरदार का भी खुलासा हो गया है।
ट्रेलर की अवधि
यह ट्रेलर लगभग 4 मिनट लंबा है, जो दर्शकों को फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन और गहरी कहानी की झलक देता है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
दमदार स्टार कास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए जाने जाते हैं।