रेलवे का क्रिकेट फैंस को तोहफा! कल होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Update: 2026-03-07 07:03 GMT

नई दिल्ली। कल भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप का फाइनल मैच होने जा रहा है। जिसके लेकर लोगों में भारी उत्साह है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने विश्व कप फाइनल को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। प्रशंसकों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिमी और मध्य रेलवे ने मुंबई और पुणे से अहमदाबाद के लिए कई सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

ये है मुख्य ट्रेनों 

मुंबई से अहमदाबाद (पश्चिमी रेलवे):

ट्रेन नंबर 09027 (मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद): 7 मार्च को रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09021 (मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद): 8 मार्च को सुबह 6:20 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी। इसमें विस्टाडोम और एग्जीक्यूटिव चेयर कार जैसे कोच शामिल हैं।

वापसी (ट्रेन 09028/09022): अहमदाबाद से वापसी की ट्रेनें 8 मार्च (दोपहर 3:10 बजे) और 9 मार्च (तड़के 3:00 बजे) को उपलब्ध होंगी।

मुंबई/पुणे से अहमदाबाद (मध्य रेलवे):

CSMT–अहमदाबाद (01153): 7 मार्च को रात 10:05 बजे मुंबई से रवाना होकर सुबह 6:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

पुणे–अहमदाबाद (01417): 7 मार्च को शाम 5:30 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

Tags:    

Similar News