नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने पटना में 20 युवा विधायकों के साथ की बैठक, कल होगी ताजपोशी
निशांत कुमार को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने या पार्टी की कमान सौंपे जाने की प्रबल संभावना है।
पटना। बिहार राजनीति के इतिहास में एक बड़ा अहम बदलाव होने जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार औपचारिक तौर से राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं। निशांत कुमार कल आधिकारिक तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। ऐसे में उन्होंने आज 20 से अधिक युवा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है।
20 से अधिक युवा विधायकों के साथ बैठक
जानकारी के मुताबिक निशांत कुमार ने पटना में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर 20 से अधिक युवा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर अहम चर्चा हुई।
उपमुख्यमंत्री की मिल सकती है जिम्मेदारी
सूत्रों के अनुसार निशांत कुमार को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें बिहार का उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) बनाए जाने या पार्टी की कमान सौंपे जाने की प्रबल संभावना है।