नेपाल में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को किया बंद,सभी उड़ानें रद्द, पीएम ओली ने सेना प्रमुख से की बात

Update: 2025-09-09 08:07 GMT

नई दिल्ली। नेपाल में हालात बिगड़ने के बीच त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। मंत्रियों को उनके आधिकारिक आवासों से सेना के हेलिकॉप्टरों के जरिए एयरपोर्ट लाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पांच हेलिकॉप्टरों के जरिए मंत्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री को भी उनके आधिकारिक आवास से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी चल रही है। राजधानी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पीएम ओली ने सेना प्रमुख से बात की है। उनको सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी चल रही है।

सभी उड़ानें रद्द

मिली जानकारी के अनुसार काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में नेपाल आने जाने वाली विमान सेवा बंद कर दी गई है।

सर्वदलीय बैठक मुश्किल

प्रधानमंत्री ओली ने आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। लेकिन हालात को देखते हुए बैठक होना मुश्किल लग रहा है। सड़क पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। आसमान में सिर्फ सेना के हेलिकाप्टर नजर आ रहे हैं।

राष्ट्रपति के आवास पर किया कब्जा

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच Gen-Z क्रांतिकारी नेता, मंत्रियों को भी निशाना बना रहे हैं। यहां तक कि राष्ट्रपति के आवास तक पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया। पूर्व पीएम प्रचंड के घर पर भी आगजनी की गई। वहीं अब तक इन नेताओं के घरों को निशाना बनाया गया है। इस बीच शेखर कोइराला ने अपने गुट के मंत्रियों से ओली सरकार से इस्तीफा देने की अपील की है। वहीं नेपाली कांग्रेस के गगन थापा गुट ने अब तक इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया।

Tags:    

Similar News