मुंबई के शिवाजी पार्क में पहुंचे उद्धव-राज ठाकरे! बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, थोड़ी देर में गठबंधन का एलान
मुंबई। महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स के लिए आज एक बड़ा ऐतिहासिक दिन है। आज ठाकरे ब्रदर्स BMC चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान करेंगे। राज और उद्धव ठाकरे की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले दोनों भाइयों ने बालासाहेब ठाकरे के स्मृति स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दीं। पहले गठबंधन का ऐलान कल होना था लेकिन लास्ट मूवमेंट में उसे रोक दिया गया था। साथ ही संजय राउत ने एक बयान देते हुए कहा कि 20 वर्षों तक ठाकरे बंधुओं का साथ नहीं रहा और महाराष्ट्र को इसका बहुत नुकसान उठाना पड़ा।
क्या बोले संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आज चुनावी गठबंधन की घोषणा करने के लिए एकजुट होंगे। यह महाराष्ट्र और मराठी जनता के लिए खुशी का क्षण है। बालासाहेब ठाकरे ने यहीं के मूल निवासियों के लिए शिवसेना की स्थापना की थी। 20 वर्षों तक ठाकरे बंधुओं का साथ नहीं रहा और महाराष्ट्र को इसका बहुत नुकसान उठाना पड़ा। अब भाजपा को सबक सिखाने और मुंबई में चल रही लूट को रोकने के लिए उद्धव और राज ठाकरे एकजुट हुए हैं। हम मुंबई की 10 नगर निगमों में एक साथ चुनाव लड़ेंगे।