अंडर 19 वर्ल्ड कप: भारत ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला, दोनों टीम नहीं हारी हैं एक भी मैच, आज का मुकाबला दिलचस्प

Update: 2026-02-06 07:23 GMT

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की अंडर 19 क्रिकेट टीमों के बीच आईसीसी विश्व कप का फाइनल शुरू हो गया है। अंडर 19 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। ये विश्व कप वनडे फॉर्मेट पर खेला जा रहा है, इसलिए ये पूरे 50 ओवर का होगा।

भारत और इंग्लैंड की टीम नहीं हारी हैं एक भी मैच

भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं, वहीं इंग्लैंड टीम की कमान थॉमस रेव के हाथ में है, जो इस वक्त जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। खास बात ये है कि भारत और इंग्लैंड की टीम एक भी मैच बिना हारे फाइनल तक पहुंची हैं। यानी एक टीम की जीत का सिलसिला तो आज भी जारी रहेगा, लेकिन दूसरी का टूट जाएगा।

भारत की अंडर 19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह

इंग्लैंड की U19 टीम: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक। 

Tags:    

Similar News