UP: प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल! संजय प्रसाद और आशीष गोयल समेत पांच प्रमुख सचिव बने अपर मुख्य सचिव

सरकार के इस फैसले को अहम माना जा रहा है, क्योंकि अपर मुख्य सचिव की भूमिका नीति निर्माण और विभागीय समन्वय में बेहद खास होती है।

Update: 2026-01-12 12:22 GMT

लखनऊ। यूपी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इसके अंतर्गत पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। वहीं, संजय प्रसाद और आशीष गोयल सहित पांच प्रमुख सचिवों को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके तहत प्रशासन में शीर्ष स्तर पर मजबूती की गई है।

सरकार का फैसला अहम

सरकार के इस फैसले को अहम माना जा रहा है, क्योंकि अपर मुख्य सचिव की भूमिका नीति निर्माण और विभागीय समन्वय में बेहद खास होती है। बता दें कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को उनके अनुभव और कार्यक्षमता के अनुसार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Tags:    

Similar News