पति मर्डर सीरीज में जुड़ा एक और अध्याय, नशीली दवा पिलाकर की हत्या शव नदी में फेंका

आरोपी महिला का नाम संगीता है, जिसने अपने प्रेमी अनिल शुक्ला के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।;

By :  DeskNoida
Update: 2025-06-11 16:20 GMT

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसका शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना धेबरुआ थाना क्षेत्र के रेखात ग्राम पंचायत के नजफगढ़वा गांव की है। आरोपी महिला का नाम संगीता है, जिसने अपने प्रेमी अनिल शुक्ला के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, 2 जून को संगीता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति, 48 वर्षीय कन्नन, लापता है।

जांच के दौरान पुलिस को संगीता की बातों पर शक हुआ। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सच स्वीकार कर लिया। संगीता ने बताया कि उसका अनिल शुक्ला उर्फ़ विवेक नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध था और उन्होंने मिलकर कन्नन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

2 जून को दोनों ने कन्नन को बलरामपुर की ओर ले जाकर पहले नशीली दवा दी और फिर राप्ती नदी के पास एक पुल के पास उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नदी में फेंक दिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार को शव बरामद किया। शव करीब 1.5 किलोमीटर दूर नदी में सड़ी-गली हालत में मिला, जिसे कपड़ों के आधार पर पहचाना गया।

शोहरतगढ़ के सर्कल अधिकारी सुजीत राय ने बताया कि संगीता के कबूलनामे के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News