शाम 7 बजे से कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश बंद: नए साल का जश्न खत्म होने तक प्रतिबंध रहेगा जारी...
नई दिल्ली। यदि आप नए साल में जश्न मनाने के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस या इंडिया गेट घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले रास्तें के बारे में जान लें। नए साल 2026 के जश्न को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।
आज शाम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज की शाम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। भारी भीड़ के मद्देनजर मुख्य रास्तों को बंद किया जाएगा और ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। आज शाम यानी 31 दिसंबर को शाम 7 बजे से कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। ये प्रतिबंध जश्र खत्म होने तक जारी रहेगा। यह प्रतिबंध सभी निजी और सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर लागू होगा।