जीत हासिल कर युद्ध में शामिल होने वाले लोगों की हमें जरूरत नहीं... ईरानी जंग के बीच ट्रंप ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर पर भड़के! जानें क्यों

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसके मुताबिक, अमेरिका ने विशिष्ट रक्षात्मक अभियानों के लिए ब्रिटिश ठिकानों का उपयोग शुरू कर दिया है

Update: 2026-03-08 06:48 GMT

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कड़ी आलोचना की है। दरअससल ट्रंप ने अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में ब्रिटेन के समर्थन की कमी को लेकर पीएम स्टार्मर पर निशाना साधा है। इसके अलावा ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि यूरोपीय देश अब पश्चिम एशिया में विमानवाहक पोत भेजने पर विचार कर रहा है। इस बात की जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को ऐसे लोगों की आवश्यकता नहीं है जो युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल हों जाए।

प्रधानमंत्री स्टार्मर की हमें अब उनकी जरूरत नहीं है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन, जो कभी हमारा महान सहयोगी था, शायद सबसे महान, आखिरकार मध्य पूर्व में दो विमानवाहक पोत भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। ठीक है, प्रधानमंत्री स्टार्मर, हमें अब उनकी जरूरत नहीं है, लेकिन हम इसे याद रखेंगे। हमें ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल हों जाए।

ईरान पर हमले में शामिल न होने पर कीर स्टार्मर ने दी थी सफाई

वहीं, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर हमले में शामिल न होने के अपने फैसले को और भी उचित ठहराते हुए कहा था कि उन्हें कार्रवाई का कोई कानूनी आधार नहीं दिखा और उनका रुख अभी भी वही है। इससे पहले भी ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा था कि अमेरिकी विमान ब्रिटिश ठिकानों से उड़ान भर रहे हैं। यही स्पेशल रिलेशनशिप है। ब्रिटिश जेट हमारे संयुक्त ठिकानों से मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए ड्रोन और मिसाइलों को मार गिरा रहे हैं। यही इस स्पेशल रिलेशनशिप की असली स्थिति है, अपने लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन खुफिया जानकारी को साझा करना।

ब्रिटिश नागरिकों की जान को हो सकता है खतरा

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसके मुताबिक, अमेरिका ने विशिष्ट रक्षात्मक अभियानों के लिए ब्रिटिश ठिकानों का उपयोग शुरू कर दिया है, ताकि ईरान को क्षेत्र में मिसाइल दागने से रोका जा सके, जिससे ब्रिटिश नागरिकों की जान को खतरा है।

Tags:    

Similar News