जदयू को मिला नया उत्तराधिकारी: निशांत कुमार JDU में हुए शामिल, संजय झा ने दिलाई सदस्यता, कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव का माहौल

JDU समर्थकों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराधिकारी मिल रहा है। आज का दिन ुनके लिए बहुत बड़ा है।

Update: 2026-03-08 08:34 GMT

पटना। बिहार की राजनीति में नया मोड आ गया है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आधिकारिक तौर पर जदयू में शामिल हो चुके हैं। पटना स्थित कार्यालय में संजय झा ने निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। जदयू में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा कि मैं जदयू के कार्यकर्ता, नेता और बिहार की जनता को नमन करता हूं। इस दौरान मंच पर संजय झा, ललन सिंह, विजय चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे।

 निशांत कुमार ने पार्टी के लोगों को किया संबोधित

इस मौके पर निशांत कुमार ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वे आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो चुके हैं। यहां पहुंचे नेता-कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आज से पार्टी का सदस्य बन चुका है। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में सेवा करता रहूंगा। मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का ऐलान किया है, यह उनका निजी फैसला है। मेरे पिता ने बिहार की जनता के लिए जो भी कार्य किया है, मैं उसे आगे बढ़ाउंगा। मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है, इसके लिए मुझे जनता का आशीर्वाद चाहिए।

पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा बढ़ा दी थी

जदयू दफ्तर में सुबह से राज्य के सभी जिलों से वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे थे। नालंदा, मोकामा और बाढ़ इलाके से जदयू कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। कई कार्यकर्ता घोड़ा और हाथी लेकर पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार और निशांत के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। इधर, जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए जदयू कार्यालय में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इस बीच समर्थकों में उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराधिकारी मिल रहा है। आज का दिन बड़ा है।

Tags:    

Similar News