IND vs NZ 2026 : टी-20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला...

। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं

Update: 2026-03-08 13:20 GMT

अहमदाबाद। टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया है। इस मौके पर फाल्गुनी पाठक, सुखबीर और अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर रिकी मार्टिन ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेदबाजी का फैसला किया है। वहीं, भारतीय टीम बल्लेबाजी के साथ अपनी शुरुआत करेेंगे।

भारत के पास खिताब जीतने का मौका

दोनों टीमें फाइनल के लिए आमने- सामने हैं। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत अब तक 2 बार विजेता बना है, जबकि न्यूजीलैंड ने कोई खिताब नहीं जीता है। ऐसे में भारत के पास तीसरा खिताब जीतने का मौका है।

Tags:    

Similar News