प्यारी सी हंसी, छोटे-छोटे माइलस्टोन को फील करने के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी इंडस्ट्री से हैं दूर, साझा किया मदरहूड का खास पल...
मुंबई। देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। उन्होंने शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदार निभाया था। इस रोल ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था। देवोलीना ने फिलहाल टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। कुछ समय पहले ही देवोलीना एक बेटे की मां बनी हैं। फिलहाल वो बेटे की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं। अब एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कमबैक को लेकर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ वीडियो शेयर किया है।
देवोलीना बेटे संग खेलती नजर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि क्या आपने काम करना छोड़ दिया है?
मैं कुछ समय से ये सारे सवाल सुन रही हूं, मैं समझ सकती हूं कि ऐसे सवाल क्यों आ रहे हैं।
अभिनेत्री ने कहा मेरी जिंदगी का हमेशा से बड़ा हिस्सा रहा है। मैं जो भी करती हूं उसमें अपना 100 परसेंट देती हूं।
लेकिन फिलहाल जिंदगी ने मुझे एक ऐसा रोल दिया है जो इससे भी ज्यादा मांगता है, वो है मदरहुड। देवोलीना भट्टाचार्जी ने आगे कहा कि ये वो मोमेंट्स हैं जिनके लिए मैंने हमेंशा से प्रार्थना की है।