मोहब्बत का दर्दनाक अंजाम: प्रेम-प्रसंग में देवर-भाभी ने किया सुसाइड, पेड़ से लटके मिले शव...

बबूल के पेड़ से युवक और महिला के शव लटके पाए जाने पर इलाके में दहशत फैल गई।

Update: 2026-03-08 15:00 GMT

जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के सीमावर्ती इलाके सेड़वा बाखासर में आज यानी रविवार कोौ प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। दरअसल बाखासर थाना क्षेत्र के हाथला गांव की पुरानी कैंप के पास एक बबूल के पेड़ से युवक और महिला के शव लटके पाए जाने पर  इलाके में दहशत फैल गई।  जानकारी के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने दी जानकारी 

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान नवलाराम और समझूं  पत्नी हरिराम के रूप में हुई है।  जानकारी के अनुसार,  दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी संबंध के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। आज यानी रविवार को जब परिजन खेत की ओर गए तो दोनों को हाथला गांव के पास एक बबूल के पेड़ से लटका हुआ देखा।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया 

इस मामले की जानकारी बाखासर पुलिस थाने में दी गई। सूचना मिलते ही बाखासर थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

पांच साल पहले महिला की हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, महिला समझूं मूल रूप से देहवा गांव की निवासी थी, जिसकी लगभग पांच साल पहले हाथला गांव में शादी हुई थी। लेकिन उसकी कोई संतान नहीं है। वहीं, मृतक युवक हाथला गांव का निवासी हैं और मृतका के रिश्ते में देवर लगता है। फिलहाल जांच चल रही है, घटना के पीछे का वजह अभी सामने आना बाकी है।

Tags:    

Similar News