नई दिल्ली। आज शातकालीन सत्र का दूसरा दिन है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है और विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने सरकार पर तानाशाही की ओर बढ़ने का आरोप लगाया है।
तानाशाही की ओर बढ़ रही है सरकार- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने सरकार पर तानाशाही की ओर बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद इसलिए नहीं चल रही है क्योंकि सरकार चर्चा से बच रही है। उन्होंने कहा, विपक्ष पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन लोकतंत्र स्वस्थ बहस और चर्चा की मांग करता है।