Women Budget : महिलाओं के लिए खुलेगा शी मार्ट! जानें क्या है और कैसे बढ़ेगी इनकम
नई दिल्ली। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए मोदी सरकार का दृढ विश्वास है। साथ ही सरकार का कहना है कि अगर देश को आर्थिक प्रगति करनी है तो महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। इसी विश्वास के साथ सरकार बजट दर बजट महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तीकरण के रास्ते आसान करती जा रही है।
महिलाओं को बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी
दरअसल, इस बजट में भी सरकार का यह विजन साफ नजर आता है। बजट में महिलाओं को टिकाऊ उद्यमिता की ओर ले जाने के लिए सेल्फ एंटरप्योनोर (शी) मार्ट स्थापित किये जाने का प्रस्ताव किया गया है। इससे महिलाओं को बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी और आमदनी बढ़ने में मदद मिलेगी। बजट में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे ग्रुप को मत्स्य पालन और तटीय आजीविका क्षेत्र में भी शामिल किया गया है।
महिलाएं होंगी आर्थिक सशक्तीकरण
बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए शी मार्ट की स्थापना की घोषणा पर ब्रिक्स सीसीआइ डब्लूई (वूमेन एंपावरमेंट) की अध्यक्ष और शीएटवर्क की संस्थापक रूबी सिन्हा कहती हैं कि लखपती दीदी प्रोग्राम की सफलता के आधार पर क्रेडिट नीति आजीविका से उपक्रम की स्वामी बनने की दिशा में महिलाओं को सहयोग करने का प्रस्ताव दिल खुश करने वाला है। समुदाय के स्वामित्व में स्वयं सहायता उद्यमी (शी) मार्ट की स्थापना एक स्वागत योग्य कदम है जिससे जमीनी स्तर पर उद्यमशीलता को मजबूती मिलेगी।
कैसे महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर?
बता दें कि इस पहल से आय बढ़ने , लोकल वैल्यू चेन मजबूत होने और महिलाओं को न केवल उद्यमी बल्कि रोजगार देने वाली के रूप में स्थापित होने की उम्मीद है, खास कर ग्रामीण और अर्थ-शहरी क्षेत्रों में। शी- मार्ट सेल्फ हेल्प ऐंटरप्योनोर्स मार्ट्स महिलाओँ के स्वामित्व वाले रिटेल आउटलेट होंगे, जहां स्वयं सहायता समूह सीधे अपने उत्पाद बेच सकेंगे। 2026-27 के बजट में जेंडर-रिस्पांसिव बजट को काफी बढ़ावा दिया गया है। कुल केंद्रीय बजट में जेंडर बजट का हिस्सा 2025-26 के बजट में 8.86 प्रतिशत था जो कि 2026-27 के बजट में बढ़कर 9.37 प्रतिशत हो गया है, जो जेंडर-रिस्पांसिव गर्वनेंस के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दिखाता है।
क्या है शी-मार्ट?
इसका उद्देश्य महिलाओँ को स्थाई उद्यम, बेहतर फाइनेंसिंग और सीधे बाजार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।लखपती दीदी कार्यक्रम की सफलता के बाद सरकार ने आगे बढ़ते हुए इस बजट में महिलाओं को ऋण आधारित आजीविका से उद्यमों का मालिक बनने में मदद करने के लिए शी मार्ट स्थापित करने का प्रस्ताव किया है। ग्रामीण महिला-प्रेरित उद्यमों के लिए शी-मार्ट स्थापित होंगे। सेल्फ हेल्प एंटरप्योनोर्स (शी) मार्ट कम्युनिटी के मालिकाना हक वाले रिटेल आउटलेट, जो कलस्टर-लेवल फेडरेशन के अंदर स्थापित किये जाएंगे। ये महिलाओँ द्वारा चलाए जा रहे सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाए जा रहे प्रोडेक्ट्स के लिए एक व्यवस्थित और लगातार मार्केट एक्सेस प्रदान करेंगे।