बांग्लादेश के हर जिले में आर्य समाज खोलेंगे-अग्नि देव आर्य

युवाओं को जोड़ने से ही आर्य समाज आगे बढ़ेगा-यशपाल यश जयपुर

Update: 2026-02-01 19:00 GMT

गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48 वें वार्षिकोत्सव पर अन्तर्राष्ट्रीय आर्य महावेबिनार के तीसरे दिन ऑनलाइन आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य अखिलेशवर जी महाराज (हरिद्वार) ने राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ किया।पिंकी आर्या,जनक अरोड़ा, प्रवीण आर्य आदि के भजन हुए।

बांग्लादेश के हर जिले में आर्य समाज स्थापित करेंगे

बांग्लादेश से जुड़े अग्नि देव आर्य ने कहा है कि बांग्लादेश के हर जिले में आर्य समाज स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओ को चरित्रवान बनाने और कुरीतियों के विरूद्ध लड़ने की शक्ति आर्य समाज ही देता है। जयपुर से आर्य नेता यश पाल यश ने कहा कि बिना युवाओ के कोई आंदोलन नहीं चल सकता अतः इस और ध्यान देना चाहिए।

आर्य समाज का देश पर बहुत उपकार

आर्य रत्न डा सौरभ आर्य (यमुना नगर) ने कहा कि आर्य समाज का देश पर बहुत उपकार है जिन्होंने समाज निर्माण का कार्य हाथ में लिया है यह बहुत बड़ी ताकत है यह संस्कार पूरी आयु चलते हैं और आर्य युवा चरित्र निर्माण के शिविरों से हमारा सर्वांगीण विकास होता है।चरित्र वान युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि भावी युवा पीढ़ी चरित्रवान व संस्कारवान बने यही आर्य समाज का लक्ष्य है इन शिविरों से निकले युवा ईश्वर भक्त व राष्ट्र भक्त बनेंगे।परिषद निरंतर युवाओं के निर्माण में संलग्न है।

आधुनिक तो बनेंगे लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पाल ने कहा कि हम आधुनिक तो बनेंगे लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे। आर्य समाज राष्ट्र की नींव मजबूत करने का सराहनीय कार्य कर रहा। आचार्य महेन्द्र भाई, प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रमुख रूप से रजनी गर्ग, प्रतिभा कटारिया, विमलेश बंसल, यशोवीर आर्य, काशी राम आदि ने अपने विचार रखे। रोहित कुमार के निर्देशन में आर्य युवकों और युवतिओं का व्यायाम प्रदर्शन आकर्षण का केंद रहे।

Tags:    

Similar News