नई दिल्ली। ओडिशा के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छह उम्मीदवार की सूची जारी की है। घासीपुरा से शंभूनाथ को उतारा है। जबकि राउत भोगोराई और भंडारीपोखरि से आशीष पात्रा और सुंधाशु नायक को उतारा है। बता दें कि ओडिशा समेत आंध्र प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी लोकसभा के साथ चुनाव होने हैं। ओड़िशा में 13 मई और 20 मई को मतदान होगा।
विधानसभा नाम- उम्मीदवार का नाम
घासीपुरा- शंभूनाथ राउत
भोगराई- आशीष पात्रा
भंडरीपोखरि- सुंधाशु नायक
बरी- उमेश चंद्र जेना
बाराबती- कटक पूर्णचंद्र महापात्र
बेगुनिया- प्रकाश चंद्र रणबिजुली