Jharkhand Election Results 2024: कल्पना सोरेन गांडेय से 3,128 वोटों से पीछे, चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़े
झारखंड। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की उम्मीदवार कल्पना सोरेन, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के पहले 21 राउंड के बाद 3,128 वोटों के अंतर से पीछे चल रही हैं।
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझनों के मुताबिक, JMM के नेतृत्व वाला महागठबंधन राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है और वर्तमान में 81 विधानसभा सीटों में से 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।