नई दिल्ली। मनोरंजन जगत के कई सितारे एक्टिंग करने के अलावा सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेते हैं। इस लिस्ट में फेमस सिंगर पलक मुच्छल का भी नाम सामने आया है। पलक की सामाजिक कार्यों में काफी रुचि है और वो लंबे समय से गरीब बच्चों की मदद करती आ रही हैं। पलक ने अभी तक 3000 बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाकर जान बचाई है। अभी भी वेटिंग लिस्ट में 413 बच्चे हैं।
पलक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें हाल में ही एक बच्चे की सर्जरी कराई गई है, उसका नाम आलोक है। आलोक की सर्जरी 11 जून को हुई है और वो इंदौर का रहने वाला है। पलक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 3000 जिंदगियां बचा ली। आप सभी की प्रार्थनाओं का धन्यवाद। सर्जरी सफल हुई और अब आलोक बिल्कुल ठीक है।