अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की डेट का जल्द ही होगा ऑफिशियल अनाउंसमेंट… जानें कौन है सानिया
अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।;
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। इस मामले में खास बात यह है कि पहली बार मास्टर ब्लास्टर सचिन ने जुबान खोली है। उन्होंने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। अब जल्द ही अर्जुन और सानिया की शादी की डेट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद की जा रही है।
अर्जुन तेंदुलकर में हैं क्रिकेट सक्रिय
अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई से की थी, लेकिन बाद में वो गोवा की ओर से खेलने लगे। अब तक अर्जुन ने 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट ए और 24 टी20 मैच खेले हैं। साथ ही वह भारत की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। बता दें अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।
सानिया का परिचय
सानिया चंडोक देश के नामी कारोबारी रवि घई की पोती हैं। रवि घई होटल एन्ड फूड इंडस्ट्री के कारोबारी हैं। वो फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल, ब्रुकलिन क्रीमरी और ग्रैविस गुड फूड्स जैसे ब्रांड्स से जुड़े हैं।
पेट सैलून और स्पा मिस्टर पॉज की फाउंडर हैं सानिया
सानिया मुंबई स्थित लग्जरी पेट सैलून और स्पा, मिस्टर पॉज की फाउंडडर हैं। मिस्टर पॉज सैलून पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़ी सेवाएं और प्रोडक्ट्स मुहैया कराता है। सानिया को जानवरों से बेहद प्यार है। इसलिए वह पशु कल्याण से जुड़ी कई सामाजिक मुहिम में भी सक्रिय रहती हैं।