मोहाली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, तलाशी अभियान जारी

Update: 2026-02-11 05:19 GMT

मोहाली। पंजाब के मोहाली से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 16 प्रमुख निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने तुरंत इन स्कूलों को खाली कराकर छुट्टी घोषित कर दी है। दरअसल, स्कूलों को सुबह ईमेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें दावा किया गया कि दोपहर 1:11 बजे धमाके होंगे।

प्रभावित स्कूल

इन स्कूलों में YPS मोहाली, लर्निंग पाथ्स, मानव मंगल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, रयान इंटरनेशनल और पैरागन स्कूल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी गई है और 13 फरवरी को संसद में धमाके की बात भी कही गई है।

Tags:    

Similar News