उत्तर प्रदेश सरकार आज पेश करेगी वित्त वर्ष 2026-27 का बजट, कई बड़े ऐलानों की उम्मीद

Update: 2026-02-11 05:13 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक बजट पेश कर रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार के इस 10वें बजट को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में बजट प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।

रिकॉर्ड बजट आकार

इस वर्ष का बजट ₹9 लाख करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। यह पिछले वित्त वर्ष (2025-26) के ₹8.08 लाख करोड़ के बजट से काफी बड़ा है।बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर, युवा, महिलाएं, और किसान प्राथमिकता पर हैं।

नई घोषणाओं की है उम्मीदें

- 75 जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल।

- जिला अस्पतालों में क्षमता विस्तार और हर जिले में इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर।

- नए एक्सप्रेसवे और शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बड़ी धनराशि।

चुनाव पूर्व अंतिम पूर्ण बजट

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले यह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है, इसलिए इसमें कई लोकलुभावन योजनाओं के शामिल होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार आधिकारिक बजट पोर्टल के माध्यम से बजट को डिजिटल प्रारूप में भी उपलब्ध कराएगी।


Tags:    

Similar News