दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि: PM मोदी सहित राजनाथ-शाह ने दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, बोले- हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक

Update: 2026-02-11 06:00 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को देश की हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया। साथ ही कई बड़े नेताओं ने भी उन्हें याद किया।

पीएम मोदी ने किया याद

सर्वस्व समर्पण उस चेतना की अभिव्यक्ति है, जिसमें राष्ट्र और मानवता सर्वोपरि होती है। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भी इसी भावना से देश के जन-जन को सशक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता व महान राष्ट्रचिंतक बताया। शाह ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का मापदंड है और यह विचार देने वाले दीनदयाल जी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कर्मयोगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें निस्वार्थ कर्मयोगी और महान विचारक बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एकात्म मानव दर्शन के माध्यम से दिया गया अंत्योदय का मंत्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना आज भी विकसित भारत के निर्माण की बुनियाद है। राष्ट्र सेवा और समर्पण के उनके आदर्श सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।

सबका साथ, सबका विकास की भावना उनकी विचारधारा से मिली- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पंडित उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना उनकी विचारधारा की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। 

Tags:    

Similar News