सरकार को ट्रेड डील पर घेरने की तैयारी में विपक्ष! लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल गांधी
नई दिल्ली। आज संसद के बजट सत्र का 11वां दिन है। दोनों सदनों में बजट पर चर्चा जारी रहेगी। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच लंबे समय से बरकरार गतिरोध दूर हुआ। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सदन में बजट पर बहस में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी दोपहर 12 बजे सदन में चर्चा में भाग लेंगे।