79 साल की सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Update: 2026-01-06 06:47 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। यह एक नियमित भर्ती बताई जा रही है।

पुरानी खांसी की शिकायत रही है

अस्पताल के बताया कि सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और वे शहर में प्रदूषण को देखते हुए नियमित जांच के लिए आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। उन्हें विशेष रूप से छाती से संबंधित समस्याओं के लिए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। उन्हें पहले से ही पुरानी खांसी की शिकायत रही है, जिसके कारण वे नियमित अंतराल पर अस्पताल आकर अपनी जांच करवाती हैं। सोनिया गांधी दिसंबर 2025 में 79 साल की हो गई।

Tags:    

Similar News