आप को करारा झटका! 15 पार्षदों ने छोड़ा झाड़ू का दामन, बनाई नई पार्टी, जानें पार्टी में टूट की वजह

पार्षद हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में करीब 15 पार्षदों की आज बैठक हुई और इसमें कई अहम फैसले लिए गए;

Update: 2025-05-17 09:21 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। दरअसल आप पार्षद हेमचंद्र गोयल ने केजरीवाल को करारा झटका दे दिया है। पार्षद हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में करीब 15 पार्षदों की आज बैठक हुई और इसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं।

नए पार्टी का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी दिया

इस बैठक में सभी पार्षदों ने अलग पार्टी बनाने का निर्णय लिया है। जिसका नेतृत्व मुकेश गोयल को देने का फैसला लिया गया है। इस नए पार्टी का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी दिया गया है। वहीं बीजेपी के पास 117 सदस्य हैं और आप के पास 113 सदस्य जबकि कांग्रेस के पास 8 पार्षद हैं। हालांकि आप के इन पार्षदों में से 15 पार्षद इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में चले गए हैं। इसमें दिनेश भारद्वाज, सुमन अनिल राणा, मुकेश गोयल, हेमचंद्र गोयल शामिल हैं।

2022 में आप के टिकट पर लड़ा था चुनाव

बता दें कि इसको लेकर आप के पूर्व नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि हमेशा ऊपर से आदेश आते थे। नीचे की कोई बात नहीं सुनी जाती थी। मुझे नेता सदन बनाया गया लेकिन हमें कोई जानकारी नहीं होती थी। मैं 2022 में आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं हेमचंद गोयल ने कहा कि निगम का अर्थ है सत्ता का विकेंद्रीकरण लेकिन आप ने केंद्रीय स्तर पर एक ही व्यक्ति को शक्ति दे दी।

Tags:    

Similar News