महिला ने बिकनी पहन गंगा में लगाई डुबकी! जनता का फूटा गुस्सा, सीएम से लगाई गुहार, पढ़ें पूरी खबर

लोगों ने सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करके इस तरह के कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की है।;

By :  Aryan
Update: 2025-10-24 07:26 GMT

ऋषिकेश। ऋषिकेश से बड़ी ही अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है, जो कि भारत की संस्कृति के खिलाफ है। दरअसल ऋषिकेश लक्ष्मण झूला क्षेत्र में एक विदेशी महिला बिकनी पहन कर ऊं नमः शिवाय बोलते हुए गंगा में स्नान किया। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लोग इसकी आलोचना जमकर कर रहे हैं। इसे मां गंगा और हिंदुओं की भावनाओं का अपमान बता रहे हैं। वहीं, लोगों ने सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करके इस तरह के कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की है।

विदेशी महिला ने अर्धनग्न वस्त्र पहनकर गंगा में लगाई डुबकी

दरअसल थाना मुनी की रेती क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मण झूला पुल के समीप एक विदेशी महिला का अर्धनग्न वस्त्रों में ऊं नमः शिवाय बोलते हुए गंगा में नहाने का वीडियो सामने आया है। विदेशी महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं।

महिला ने आस्था को पहुंचाई ठेस

लोगों के मुताबिक तीर्थनगरी में इस तरह की हरकत करने वाली महिला से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। कई लोगों ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का अपमान बताया, जबकि कुछ लोगों ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हवाला देते महिला का बचाव भी किया है। बता दें कि यह वीडियो अब सांस्कृतिक संवेदनशीलता और पर्यटकों के व्यवहार को लेकर बहस का मुद्दा बन गया है।



Tags:    

Similar News