अदाणी समूह ने किया ऐलान! आंध्र प्रदेश में होगा 3.65 लाख करोड़ रुपये का निवेश

आंध्र प्रदेश में समूह की मौजूदा परियोजनाओं से अब तक एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा हो चुकी हैं।;

By :  Aryan
Update: 2025-11-14 06:13 GMT

अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने कई कंपनियों के साथ मिलकर 35 निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनसे 3.65 लाख करोड़ रुपये का निवेश के साथ 1.26 लाख नौकरियों के सृजन की संभावनाओं का दरवाजा खुला है। यह सौदा 14 और 15 नवंबर को विशाखापत्तनम में होने वाले 30वें सीआईआई भागीदारी शिखर सम्मेलन से पहले अंतिम रूप दिए गए। सरकार का कहना है कि नई परियोजनाएं राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को और गति देंगी।

अदाणी समूह अगामी 10 सालों में करेगी एक लाख करोड़ का निवेश

जानकारी के मुताबिक, अदाणी समूह अगले दशक में आंध्र प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। करण अदाणी ने आज यानी शुक्रवार को यह जानकारी दी। आंध्र प्रदेश निवेशक शिखर सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि निवेश बंदरगाहों, सीमेंट, डेटा केंद्रों, ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण में होगा। यह पहले से निवेशित 40,000 करोड़ रुपये से अतिरिक्त है।

करण अदाणी ने विजाग टेक पार्क विजन का भी अनावरण किया

 इस दौरान करण अदाणी ने ग्रुप के 15 अरब डॉलर के विजाग टेक पार्क विजन का भी अनावरण किया। इस प्रोजेक्ट के तहत गूगल के साथ साझेदारी में दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन-पावर्ड हाइपरस्केल डेटा सेंटर इकोसिस्टम में से एक विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में समूह की मौजूदा परियोजनाओं से अब तक एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा हो चुकी हैं। नए प्रोजेक्ट्स के शुरू होने से बड़े पैमाने पर और रोजगार सृजन होने की उम्मीद है।


Tags:    

Similar News