हार्दिक पंड्या ने फरारी के बाद खरीदी एक और लग्जरी कार, गर्लफ्रेंड माहिका को दिया गिफ्ट, जानें कितनी है कीमत

हार्दिक पंड्या के कार कलेक्शन में एक और महंगी गाड़ी शामिल हो गई है।

By :  Aryan
Update: 2026-03-29 13:11 GMT

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांडया ने कुछ दिन पहले ही फरारी (Ferrari 12Cilindri) खरीदी थी, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई गई थी। अब उनके कार कलेक्शन में एक और महंगी गाड़ी शामिल हो गई है। उन्होंने Mercedes-Benz V-Class खरीदकर अपनी गर्लफ्रेंड को दिया है। दरअसल हार्दिक माहिका शर्मा के साथ कार के पास खड़े हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि Auto Hangar गर्व के साथ भारत की पहली Mercedes-Benz V-Class हार्दिक और माहिका को सौंप रहा है। यह तस्वीर वायरल हो गई और हार्दिक की पोस्ट पढ़कर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने यह कार माहिका को गिफ्ट में दिया है।

इतने करोड़ की Mercedes-Benz V-Class आती है

जानकारी के मुताबिक, हार्दिक पंड्या द्वारा खरीदी गई Mercedes-Benz V-Class की कीमत भारत में एक्स शोरूम में 1.40 करोड़ रुपये है। ऑन रोड़ प्राइस 1.60 करोड़ रुपये है. ये एक लग्जरी कार है, जो 2 वैरिएंट्स ( V 300 डीजल और पेट्रोल हाइब्रिड) में आती है।

Tags:    

Similar News