मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम चुनाव के लिए जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, जानें क्या-क्या वादे किए गए...

कांग्रेस के घोषणापत्र में जुबीन गर्ग मौत मामले में 100 दिनों के भीतर न्याय सुनिश्चित करने बात की भी कही गई है

By :  Aryan
Update: 2026-03-29 12:43 GMT

गुवाहाटी। असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यानी रविवार को अगले महीने होने वाले असम विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए नकद हस्तांतरण, स्वास्थ्य बीमा और भूमि अधिकार सहित 5 प्रमुख वादों को पूरा करने को कहा गया है। 

महिलाओं को मासिक सहायता का दिया भरोसा

नाओबोइचा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो सभी महिलाओं को अपने बैंक खातों में बिना शर्त मासिक नकद हस्तांतरण प्राप्त होगा। इसके साथ ही उन्हें अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 50,000 रुपये भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम इस नकद हस्तांतरण को बिना शर्त कह रहे हैं क्योंकि भाजपा द्वारा महिलाओं को सदस्यता लेने की शर्त रखी है, लेकिन हम ऐसी कोई शर्त नहीं लगाएंगे।

सभी परिवारों को 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

खरगे ने घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने पर राज्य के सभी परिवारों को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 1,250 रुपये देने का भी वादा किया गया।

भूमि अधिकार और अन्य वादे

कांग्रेस ने 10 लाख स्वदेशी लोगों को स्थायी भूमि पट्टा देने का वादा किया है। इसके अलावा जुबीन गर्ग मौत मामले में 100 दिनों के भीतर न्याय सुनिश्चित करने की भी बात कही गई।

आदिवासियों को दिए जाएंगे स्थायी पट्टे

खड़गे ने कहा, "हम मौजूदा सरकार की तरह सालाना भूमि पट्टा जारी करने के बजाय 10 लाख भूमिपुत्रों (आदिवासी निवासियों) को स्थायी पट्टा देंगे इससे लोगों को हर साल अपने रिकॉर्ड का नवीनीकरण नहीं कराना पड़ेगा। हमने कर्नाटक में ऐसा किया है, जहां हमने 6,80,000 लोगों को रिकॉर्ड दिए हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 1,250 रुपये देने का भी वादा किया और कहा कि इन्हें जरूर पूरा किया जाएगा।

Tags:    

Similar News