आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान ने अपने बोर्ड को ही घेरा! कहा-खिलाड़ी बस एक्टिंग कर रहे हैं
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले बांग्लादेश बौखलाया हुआ है। दरअसल, यह मैच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। वहीं मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई ने जब से आईपीएल से बाहर करने का फैसला सुनाया है उसके बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बैचेनी साफ तौर पर दिख रही है। बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में होने वाले अपने मैचों के वेन्यू को शिफ्ट करने के लिए आईसीसी को अब तक 2 बार लेटर लिखा है।
हमने कभी भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया
वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ऐसा भी कहा गया है कि यदि उनके मैचों के वेन्यू नहीं बदले जाते हैं तो वह वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को नहीं भेजेंगे। इसी बीच अब इस पूरे मामले पर बांग्लादेश टीम के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का बयान सामने आया है। जिन्होंने अपने बोर्ड को ही घेरा है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने रिपोर्ट के अनुसार अपने देश में प्रेस को इस मामले पर दिए बयान में कहा कि खिलाड़ी बस एक्टिंग कर रहे हैं कि उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। सबसे पहले अगर आप हमारे वर्ल्ड कप के नतीजे देखें तो हमने कभी भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।
हम टीम के लिए अपना बेस्ट कैसे दे सकते हैं
नजमुल हुसैन शांतो ने अपने बयान में इस मामले को लेकर आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि ये मामला इतना बड़ा कैसे हो गया या इसे बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। मैं सिर्फ ये कहना चाहूंगा कि खिलाड़ियों के लिए ऐसे हालात में खुद को संभाले रखना मुश्किल होता है। अगर हम सही सोच के साथ वर्ल्ड कप में जाएं और कहीं भी खेलें तो हमें इस बात पर फोकस करना चाहिए कि हम टीम के लिए अपना बेस्ट कैसे दे सकते हैं।
यह कुछ हद तक हमारे कंट्रोल से बाहर है
वहीं उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल हमने अच्छा खेला था, लेकिन और भी बेहतर कर सकते थे। हम उनका फायदा नहीं उठा पाए। लेकिन आप देखेंगे कि हर वर्ल्ड कप से पहले कुछ न कुछ होता ही है। मैं तीन वर्ल्ड कप के अपने अनुभव से यह कह सकता हूं, इसका असर आपके प्रदर्शन पर भी होता है। अब हम ऐसा दिखाते हैं जैसे हम पर किसी बात का असर नहीं होता। आप लोग भी समझते हैं कि हम एक्टिंग कर रहे हैं और यह करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। अगर ये चीजें न होतीं तो बेहतर होता, लेकिन यह कुछ हद तक हमारे कंट्रोल से बाहर है।