अलंकार अग्निहोत्री आज करेंगे नई पार्टी बनाने का ऐलान! राम और कृष्ण के नामों का होगा संगम! जानें कौन हैं अलंकार
वृंदावन। यूजीसी की नई गाइडलाइंस के विरोध में बरेली एसडीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। साथ ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दिया है। अग्निहोत्री आज वृंदावन में नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। पार्टी का नाम भगवान राम और भगवान कृष्ण के नामों के संगम से बनाया गया है।
भगवान राम और कृष्ण के नामों का संगम
हालांकि इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए नई राजनीति पार्टी बनाने का ऐलान किया था। बताया जा रहा है कि आज वो सबसे पहले बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन करेंगे और पूजा अर्चना के बाद आगे अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस पार्टी को लंबे मंथन के बाद बनाने की तैयारी की गई है। दरअसल, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वृंदावन की पावन धरा से नई राजनीतिक पार्टी के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। उनके अनुसार यह पार्टी लंबे मंथन के बाद बनाई गई है और इसका नाम भगवान राम और भगवान कृष्ण के नामों के संगम से तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित दल का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को मजबूत करना होगा।
शंकराचार्य पर FIR दर्ज करने का विरोध
बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने इस दौरान शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन पर लगे यौन शोषण के आरोप सिर्फ उन पर हमला ही नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज की छवि को खराब करने की साजिश है। उन पर एफआईआर दर्ज कराने वाले पर खुद कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दरअसल, अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी की नई गाइडलाइंस और शंकराचार्य के साथ प्रयागराज मेले में हुए विवाद के एसडीएम बरेली पद से इस्तीफा दे दिया था।