आसमान में अलार्म: एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट कैंसिल, इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह

आज दोपहर अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। इसकी वजह तकनीकी दिक्कत बताई गई। वहीं कोच्चि से दिल्ली जा रहे विमान का नागपुर में आपात लैंडिंग कराया गया, इसके पीछे विमान में बम की धमकी बताया गया।;

By :  Neeraj Jha
Update: 2025-06-17 08:14 GMT

अहमदाबाद। आज दोपहर अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। इसकी वजह तकनीकी दिक्कत बताई गई। अब इस फ्लाइट के कल उड़ान भरने की उम्मीद है। वहीं कोच्चि से दिल्ली जा रहे विमान का नागपुर में आपात लैंडिंग कराया गया, इसके पीछे विमान में बम की धमकी बताया गया।

एयर इंडिया का विमान AI 159 कैंसिल

एयर इंडिया की हवाई सेवा में कोई ग्रहण लग गया है आज दोपहर 1:10 पर इस विमान को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन 12:00 बजे दिन में बताया गया कि अब इस विमान को कैंसिल कर दिया गया है। इसका कारण तकनीकी दिक्कत बताया गया। बता दें कि यह वही रूट है जिस पर एआई 171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमें 241 लोग मारे गए थे।

अब कल उड़ान भरेगा यह विमान

इस विमान के कैंसिल किए जाने से यात्रियों में भारी रोष देखा गया। यात्रियों का कहना है कि उन्हें एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि अब यह विमान कल 11:00 बजे उड़ान भरेगा। यात्रियों को सुबह 9:00 बजे एयरपोर्ट पर बुलाया गया है लेकिन यात्रियों का कहना है कि एयर इंडिया विमान सेवा पर उनका भरोसा नहीं रह गया है।

कोच्चि से दिल्ली जा रहे विमान का नागपुर में आपात लैंडिंग

कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मंगलवार सुबह फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद नागपुर एयरपोर्ट पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

कोलकाता हवाई अड्डे पर विमान के यात्रियों को नीचे उतारना पड़ा

वहीं, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते कोलकाता के हवाई अड्डे पर विमान के यात्रियों को नीचे उतारना पड़ा। ड्रीमलाइनर विमान एआई180 समय पर (रात 12.45 बजे) हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। सुबह करीब 5.20 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया।

Tags:    

Similar News