गर्मियों का रसीला और स्वादिष्ट फल जामुन, जानें फायदे और नुकसान

इसे जामुन, राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी आदि के नाम से जाना जाता है।;

By :  Aryan
Update: 2025-05-08 01:30 GMT

नई दिल्ली। गर्मियों में जब सूरज अपनी तपिश से झुलसाना शुरू कर देता है तब गर्मी का सुपरफूड आपको हाइड्रेट रखता है। जिसका नाम है -जामुन। जामुन एक रसीला फल है जिसे खाने के बाद प्यास कम लगती है। यह खाने में जितना रसीला और स्वादिष्ट होता है। सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। इसके साथ ही ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

जामुन की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?

100 ग्राम जामुन में लगभग 43 कैलोरी होती हैं। यह फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें कार्ब्स, प्रोटीन और बहुत थोड़ी मात्रा में फैट होता है। जामुन में 251 kJ ऊर्जा, 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.6 फाइबर, 0.23 ग्राम फैट्स व 0.995 ग्राम कई प्रकार के विटामिन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम आदि मौजूद हैं।

जामुन के फायदे

शरीर को ठंडा रखता है- जामुन की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

 पाचन को दुरुस्त करता है- जामुन पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है और पेट को ठंडा रखता है।

 वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है- जामुन में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और ओवर ईटिंग से छुटकारा दिलाता है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है- जामुन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है।

इम्युनिटी को मजबूत बनाता है- जामुन में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद- जामुन में विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है- जामुन का सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है, जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।

जामुन के नुकसान

हाइपोग्लाइसीमिया- जामुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है। जिससे चक्कर आना, भ्रम और कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है।

मेटाबॉलिज्म का धीमा होना- जामुन में टैनिन होता है, जो मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकता है।

दांतों का कमजोर होना- जामुन में एसिड होता है, जो दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है, जिससे दांतों में सेंसिटिविटी और कैविटी हो सकती है।

उल्टी और दस्त- कुछ लोगों को जामुन खाने के बाद उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।

खून के थक्के जमने का खतरा- जामुन के सेवन से खून के थक्के जमने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए जिन लोगों को खून के थक्के जमने की समस्या है, उन्हें जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

लिवर पर प्रभाव- जामुन में ऑक्सलिक एसिड होता है, जो लिवर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।

कुछ दवाओं के साथ प्रभाव- जामुन कुछ दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है, इसलिए इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

एक दिन में कितने जामुन खांए

एक दिन में 100 ग्राम जामुन खा सकते हैं। जामुन के रस की बात करें तो आप एक दिन में 3-4 चम्मच इसे ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News