18 साल से फरार अपराधी पकड़ा गया, पालघर की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया यूपी से गिरफ्तार..

बच्ची से दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार था और लंबे समय तक नेपाल में छिपकर रहा।;

Update: 2025-12-13 12:14 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र से बड़ी खबर आई है। दरअसल महाराष्ट्र के पालघर जिले में 18 साल पहले पांच साल की मासूम बच्ची के साथ कुकृत्य किया गया था। लेकिन अहराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आज आखिर एक लंबे अरसे के बाद मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बच्ची से दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार था और लंबे समय तक नेपाल में छिपकर रहा।

यह घटना मणिकपुर पुलिस थाना क्षेत्र के पास की थी

जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात 2007 में मणिकपुर पुलिस थाना क्षेत्र के पास घटित हुई थी। आरोपी की शिनाख्त नंदलाल उर्फ नंदू रामदास विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो घटना के वक्त 22 वर्ष का था।

चॉकलेट देकर था मासूम के साथ किया था दुष्कर्म

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरोपी ने 31 मार्च 2007 की रात करीब 11 बजे बच्ची को चॉकलेट दिया था। उसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, बेरहमी से मारपीट कर अंत में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन बच्ची की लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई थी।

आरोपी नेपाल में था अब तक

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी नेपाल भाग गया था, जहां वह लंबे समय तक छिपा रहा। हाल ही में वह उत्तर प्रदेश लौट आया। जहां वह सिद्धार्थनगर जिले के खड़दौरी गांव में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम कर रहा था।

पुलिस को मिली कामयाबी

क्राइम डिटेक्शन सेल-2, वसई और स्थानीय पुलिस की समानांतर जांच जारी थी। हाल ही में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया। वहीं, खड़दौरी गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी को पालघर लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News