AAP नेता सौरभ भारद्वाज समेत तीन नेताओं पर FIR दर्ज! जानें क्या है मामला..

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा एवं आदिल अहमद खान के विरोध में FIR दर्ज की है।;

Update: 2025-12-25 12:26 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा एवं आदिल अहमद खान के विरोध में FIR दर्ज की है। दरअसल AAP नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली प्रदूषण पर व्यंग्य करते हुए सांता क्लॉज को बेहोश दिखाया। इतना ही नहीं ईसाई समुदाय के पवित्र प्रतीक का मजाक बनाया गया। वीडियो में सांता क्लॉज ने मास्क पहनकर प्रदर्शन किया था। इस वजह से किसी खास समुदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

यह था मामला

जानकारी के मुताबिक, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सांता क्लॉज जो ईसाई समुदाय के लिए एक पवित्र और सम्मानित धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीक हैं, उन्हें मजाकिया और अपमानजनक तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

सांता क्लॉज का प्रॉप की तरह किया उपयोग

दरअसल वीडियो में सांता क्लॉज को सड़क पर बेहोश होकर गिरते हुए दिखाया गया और उन्हें राजनीतिक संदेश देने के लिए एक प्रॉप यानी साधन के तौर पर उपयोग किया गया। वीडियो में नकली CPR करते हुए सांता क्लॉज का मजाक उड़ाया गया, जिससे सेंट निकोलस और क्रिसमस पर्व की पवित्रता की भावना आहत हुई है।

जानबूझकर किया गया ईसाई धर्म का अपमान

शिकायत के अनुसार, यह सब जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से किया गया, जिससे ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा सके। धार्मिक प्रतीक का इस तरह से राजनीतिक इस्तेमाल करना ईसाई धर्म का अपमान माना गया है।

पुलिस ने लगाई धारा

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक रूप से किसी धार्मिक प्रतीक का मजाक उड़ाना BNS की धारा 302 का उल्लंघन है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News