AS IT IS: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों बनेंगे बिहार के उपमुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य ने इस जोड़ी पर यह कहा

Update: 2025-11-19 07:00 GMT

पटना। बिहार में नई सरकार की गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। वहीं 20 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार 10 वीं बार शपथ लेंगे। हालांकि इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बीजेपी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। साथ ही विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया। वही इस बार बीजेपी ने कोई बदलाव नहीं किया है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के उपमुख्यमंत्री बनेंगे। 

 ये जोड़ी हिट भी है और फिट भी है

बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उपनेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नामों की घोषणा करता हूं। वहीं उन्होंने कहा कि ये जोड़ी हिट भी है और फिट भी है। 

Tags:    

Similar News