Assembly Bypolls Result 2025 : अंता सीट पर कांग्रेस की शानदार जीत, उपचुनावों की मतगणना जारी
नई दिल्ली। देश के छह राज्यों और जम्मू-कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। ऐसे में राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने दमदार जीत दर्ज की है।
प्रमोद जैन भाया जीते
प्रमोद जैन भाया को 69462 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के मोरपाल सुमन दूसरे पायदान पर रहे। उन्हें 53868 वोट मिले हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नरेश मीणा को 53740 वोट मिले हैं। भाजपा ने अंता के साथ-साथ मिजोरम में भी हार का सामना किया. झारखंड की घाटशिला सीट पर भी पार्टी पीछे चल रही है।