पीएम मोदी के निमंत्रण पर ब्राजील के राष्ट्रपति आएंगे भारत! AI इम्पैक्ट समिट में लेंगे हिस्सा

Update: 2026-02-13 16:01 GMT

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति लूला 19-20 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दूसरे AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे।

दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों की समीक्षा की जाएगी

बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच 21 फरवरी को एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों की समीक्षा की जाएगी।

विदेश मंत्री भी उनसे करेंगे मुलाकात

राष्ट्रपति लूला भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे, जो उनके सम्मान में राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी। उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री भी उनसे मुलाकात करेंगे। वहीं उनके साथ ब्राजील के लगभग 14 मंत्री और शीर्ष कंपनियों के सीईओ का एक बड़ा व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है।

Tags:    

Similar News