बाहुबली अनंत सिंह ने कहा- तेजस्वी यादव इस जन्म में CM नहीं बन सकते हैं, जदयू मुझे उतारे तो तेजस्वी की जमानत जब्त करा दूंगा...

बयान से साफ हो गया कि अनंत सिंह तेजस्वी के खिलाफ हैं और नीतीश कुमार के साथ;

By :  Aryan
Update: 2025-08-07 12:20 GMT

पटना। बिहार में स्थित मोकामा जिला के पूर्व विधायक एवं बाहुबली अनंत सिंह जेल से रिहा होते ही सुर्खियों में छा गए हैं। अनंत सिंह बेऊर जेल से रिहाई के बाद सीधे मोकामा पहुंचे। इसी बीच RJD नेता तेजस्वी यादव को लेकर उनका एक विवादित बयान सामने आ रहा है।

अनंत सिंह ने कहा

अनंत सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव पर निशाना कहा कि तेजस्वी यादव इस जन्म में मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, उन्हें अगला जन्म लेना होगा। इस बयान से साफ हो गया कि वो तेजस्वी के खिलाफ हैं और नीतीश कुमार के साथ।

तेजस्वी को मोकामा आने की चुनौती दी

आगे अनंत सिंह ने कहा कि वो तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। छोटे सरकार ने दावे के साथ कहा कि अगर जदयू मुझे तेजस्वी के खिलाफ उतारती है तो मैं नेता प्रतिपक्ष की जमानत जब्त करा दूंगा। बातों ही बातों में तेजस्वी को मोकामा आने की चुनौती दे डाला और कहा कि वे आ जाएं यहां, जमानत जब्त करा के भेजेंगे।

नीतीश कुमार योग्य मुख्यमंत्री

अनंत सिंह ने कहा कि 2025 के चुनाव में भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। क्योंकि नीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री बिहार में पैदा ही नहीं हुआ है।

अपने बाबू-मैया से रोजगार दिलवाता

लालू यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए अनंत सिंह ने कहा कि अपने बाबू-मैया से क्यों नहीं रोजगार दिलवा दिया।

राजद को 20 सीट भी नहीं मिलेगी

अनंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद अभी बिहार में खाली नहीं है। इस चुनाव में राजद को 12 से 15 सीटों पर ही संतोष करना होगा। मोकामा से उनकी पत्नी नीलम देवी फिलहाल विधायक हैं। उन्होंने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उनकी पत्नी राजद के टिकट पर विधायक बनीं थीं, लेकिन पिछले दिनों फ्लोर टेस्ट के दौरान जदयू में चली गई थीं।


Tags:    

Similar News