Bank Holiday: बैंक जाने से पहले देख लें Holiday Calendar! जानें किस राज्य में कब है छुटटी
आरबीआई के जारी कैलेंडर में बैंक की छुट्टियों की जानकारी दी जाती है;
नई दिल्ली। अक्टूबर महीना फेस्टिव सीजन वाला होता है। नवरात्रि खत्म हो गई है लेकिन दीपावली, छठ, भाई दूज जैसे बड़े त्योहार आने अभी बांकी हैं। इसे लेकर बैंकों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। अगर आप भी इस महीने बैंक जाने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको बैंक जाने से पहले छुट्टी की तारीख पर ध्यान देना चाहिए। जिससे आपको किसी भी तरह की असुविधा ना हो।
आरबीआई के जारी कैलेंडर
आरबीआई के जारी कैलेंडर में बैंक की छुट्टियों की जानकारी दी जाती है। किस राज्य में बैंक कब-कब बंद रहेगा, इसका पता लग जाता है। इसके अलावा कोई राज्य भी किसी खास दिन पर छुट्टी की घोषणा कर सकती है। हालांकि ऐसा करने से उन्हें आरबीआई से अनुमति लेनी पड़ती है।
4 अक्टूबर को किस राज्य में होगी छुट्टी
आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक 4 अक्टूबर को सिक्किम राज्य में दुर्गा पूजा को लेकर छुट्टी दी गई है। अगर आप सिक्किम में रहते है तो कल आपको बैंक जाने से बचना चाहिए।
अक्टूबर की छुट्टियों के लिस्ट
बता दें कि 6 अक्टूबर को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा को लेकर छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं 7 अक्टूबर को कर्नाटक, चंडीगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
10 अक्टूबर को करवा चौथ की छुट्टी
हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ को लेकर 10 अक्टूबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी।
दीपावली और गोवर्धन की छुट्टी
दीपावली और गोवर्धन पूजा को लेकर 18 अक्टूबर केवल असम, 20 और 21 को लगभग पूरे देश में बैंक में छुट्टी रहेगी।
27 अक्टूबर को महापर्व की छठ
पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 27 अक्टूबर को महापर्व छठ के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। लेकिन बिहार में 28 अक्टूबर को भी छठ पर्व को लेकर छुट्टी रहेगी। अक्टूबर महीने में बैंकों में छुट्टी अधिक होने के कारण कामकाज में दिक्कत आ सकती है।