BCCI ने जारी किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट! रोहित- विराट को हुआ नुकसान, A+ कैटेगरी हटाया
नई दिल्ली। BCCI ने आगामी सीजन के लिए अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे प्लेयर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। विराट कोहली और रोहित शर्मा का बीसीसीआई के सलाना कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में डिमोशन हुआ है।
ROKO को बी कैटेगरी में डाला
बता दें कि दोनों दिग्गज खिलाड़ी अभी तक A+ कैटेगरी में थे, लेकिन टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें बी कैटेगरी में डाल दिया गया है। अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी को भी हटाने का फैसला किया है। दरअसल, इस कैटेगरी में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है, जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हो। क्रिकेट के बिजी शेड्यूल में अब कोई खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट नहीं खेल रहा है।
A+ कैटेगरी को हटाया
वहीं ऐसे में बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी को हटाने का फैसला किया है। अब इस कॉन्ट्रैक्ट में सबसे बड़ी ए कैटेगरी है, जिसमें टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है। हालांकि ग्रुप बी की बात करें तो वहां रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कुल 11 प्लेयर्स को शामिल किया गया है। टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी B कैटेगरी में शामिल हैं उनके अलावा इस कैटेगरी में वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल भी इसी कैटेगरी का हिस्सा हैं।
अभिषेक शर्मा ग्रेड सी कैटेगरी में शामिल
वहीं ग्रेड सी कैटेगरी में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा समेत 16 प्लेयर्स का नाम शामिल है। इस कैटेगरी में अधिकतर वहीं खिलाड़ी शामिल हैं जो सिर्फ टी20 फॉर्मेट में खेलते हैं। अब सवाल ये उठता है कि बीसीसीआई की तरफ से इन तीनों ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को कितना पैसा मिलेगा।
ग्रेड C को 1 करोड़ की सैलरी दी जाएगी
बता दें कि पिछले स्ट्रक्चर के तहत, ग्रेड A+ की सालाना सैलरी 7 करोड़, ग्रेड A की 5 करोड़, ग्रेड B की 3 करोड़ और ग्रेड C की 1 करोड़ थी। अब A+ कैटेगरी को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में किसी भी खिलाड़ी को 7 करोड़ की सैलरी नहीं मिलेगी। इस कॉन्ट्रैक्ट में भी ग्रेड A के प्लेयर्स को 5 करोड़, ग्रेड B को 3 करोड़ और ग्रेड C को 1 करोड़ की सैलरी दी जाएगी।
2025-26 के लिए बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
A कैटेगरी: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जड़ेजा
B कैटेगरी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर।
C कैटेगरी: अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़।