बंगाली बोलने वाले भारतीयों को बांग्लादेशी कहा जा रहा... ममता का भाजपा पर आरोप

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली बोलने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।;

By :  Neeraj Jha
Update: 2025-06-16 12:25 GMT

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बंगाली बोलने वाले भारतीयों को बांग्लादेशी बताया जा रहा है।

भाजपा शासित राज्यों में हो रहा यह सब

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली बोलने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे लोगों को बांग्लादेशी बता कर गैर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यहां तक कि जिन बंगालियों के पास वैध दस्तावेज हैं इन्हें भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक स्थिति है जब भाजपाई भारतीय नागरिकों को सिर्फ उनकी भाषा के आधार पर बांग्लादेशी कह रहे हैं।

भाजपा विधायकों ने किया हंगामा

प्रश्नकाल में भाजपा विधायकों ने शिक्षा क्षेत्र में संकट पर स्थगन प्रस्ताव दिया। जिसे विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने खारिज कर दिया। इस पर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान अध्यक्ष ने अनुशासन भंग करने के आरोप में भाजपा विधायक मनोज उरांव को निलंबित कर दिया। सभी 40 भाजपा विधायक प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप तुलसी के पौधे लेकर सदन से बाहर चले गए।

भाजपा शून्य पर सिमट जाएगी

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी शून्य पर सिमट जाएगी। आम जनता ने भाजपा की राजनीति को खारिज कर दिया है। ममता बनर्जी ने भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक आधे केंद्रीय मंत्री हैं, उन्हें चप्पलों की दुकान खोलनी चाहिए




Tags:    

Similar News